493 ग्राम चरस के साथ लग वैली का युवक गिरफ्तार: कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में एस.टी.एफ. (STF) कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने सरवरी कुल्लू स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में रेड की। इस दौरान जोगिंदर सिंह (पुत्र छात्ररु राम), निवासी गांव कडौंन, डाकघर भुट्टी, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 493 ग्राम चरस बरामद की गई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज:
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कुल्लू में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
ANTF टीम में शामिल सदस्य:
- मुख्य हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा
- हेड कांस्टेबल समीर कुमार
- एचएचसी नितेश कुमार
- कांस्टेबल महेश कुमार
ताजा खबरों के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।