युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालकार्तिक चौधरी बोले—मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

कुल्लू। जिला युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। ढालपुर में पत्रकार वार्ता में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चौधरी ने आरोप लगाया कि युवाओं के मताधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।चौधरी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों की ओर से 14 मौकों पर दर्ज की गई आपत्तियों का हवाला देते हुए कहा कि इससे आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन मतभेदों को सामान्य आंतरिक विचार-विमर्श का हिस्सा बताते हुए कहा है कि अंतिम फैसले पूर्ण आयोग ने सर्वसम्मति से लिए। कार्तिक चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं से जुड़े रोजगार और अन्य मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकारी रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन मतदाता सूचियों से जुड़े कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग जारी रखेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post