स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्रीय बजट के प्रावधान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को करेंगे सुदृढ़: डॉ. अभिलाषा ठाकुर
कैंसर एवं दुर्लभ रोगों की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट, उपचार को बनाएगी किफायतीकुल्लू | 2 फरवरी, 2026
केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर किए गए प्रावधानों से देश की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विकास होगा और स्वास्थ्य संबंधी रोजगार में भी बड़ी वृद्धि होगी। मीडिया को जारी बयान में जिला कुल्लू भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. अभिलाषा ठाकुर ने ये बातें कही।
डॉ. ठाकुर ने कहा कि बढ़ती बुजुर्ग आबादी को ध्यान में रखते हुए 1.5 लाख जेरियाट्रिक केयरगिवर्स (Geriatric Caregivers) के प्रशिक्षण का प्रावधान सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, कैंसर एवं दुर्लभ रोगों की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट मिलने से आम मरीजों के लिए उपचार अधिक किफायती हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त, बायोफार्मा एवं बायोलॉजिक्स के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने हेतु किया गया निवेश भारत को स्वास्थ्य क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' बनाएगा। इस पहल से उन्नत दवाओं, वैक्सीन और उपचार तकनीकों की उपलब्धता बढ़ेगी और नए रोजगार सृजित होंगे।
उन्होंने अंत में कहा कि समग्र रूप से यह बजट मानव संसाधन, अधोसंरचना और नवाचार को सशक्त करते हुए स्वस्थ भारत की मजबूत नींव रखता है, जिसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है।
