विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधायक प्राथमिकता बैठक में उठाए बंजार क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
आज शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक शौरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं एवं विकासात्मक योजनाओं को विस्तारपूर्वक रखा।
प्रमुख मांगें और मुद्दे:
- 🚩 NH-305 की स्थिति: राष्ट्रीय राजमार्ग-305 की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई और लंबित कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
- 🚩 सड़क बहाली: बंजार बाईपास और अन्य संपर्क सड़कों को युद्ध स्तर पर बहाल करने और बस सेवाओं को शुरू करने की मांग।
- 🚩 लारजी बाईपास परियोजना: ₹2 करोड़ की लागत से बने कैफेटेरिया और पर्यटन अधोसंरचना के रखरखाव में विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाए।
"विधायक शौरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर विधायक प्राथमिकता की योजनाओं की अनदेखी कर रही है, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए उचित नहीं है।"
