क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू का शानदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता


 क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू के बी.एससी. नर्सिंग छठे सेमेस्टर (बैच 2022) का परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए हैं। पायल ठाकुर ने विश्वविद्यालय में पाँचवां स्थान प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। उनका एसजीपीए 8.71 रहा। मुस्कान चौहान ने बारहवां स्थान प्राप्त कर कक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया, उनका एसजीपीए 8.29 रहा। साक्षी ठाकुर ने चौदहवां स्थान प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान हासिल किया, उनका एसजीपीए 8.19 रहा। हिमांशु राणा ने सत्रहवां स्थान प्राप्त कर कक्षा में चतुर्थ स्थान हासिल किया, उनका एसजीपीए 8.10 रहा। पम्मी देवी ने अठारहवां स्थान प्राप्त कर कक्षा में पंचम स्थान हासिल किया, उनका एसजीपीए 8.05 रहा। कॉलेज परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post