NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने NH-305 की दयनीय स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए इसके शीघ्र उन्नयन एवं मरम्मत के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने की माँग की। विधायक शौरी ने विशेष रूप से बरसात के बाद सड़क की बिगड़ी हालत से अवगत करवाते हुए इस मार्ग के लिए विशेष बजट जारी करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने औट से बंजार की ओर NH-305 के लिए तैयार की जा रही डीपीआर को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार से डीपीआर प्राप्त होते ही इसे प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही, औट-बंजार मार्ग पर एनएच डीपीआर के दौरान उत्पन्न हुए सिंकहोल की विवेचना रिपोर्ट को भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश देने का भरोसा दिया। विधायक शौरी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख से NH-305 के कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शीघ्र होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post