झूठ और ठगमंत्र की राजनीति करती है कांग्रेस : अनिल राणा कहा : मैं नेता बनने नहीं, जनता की सेवा करने आया हूं

झूठ और ठगमंत्र की राजनीति करती है कांग्रेस : अनिल राणा कहा : मैं नेता बनने नहीं, जनता की सेवा करने आया हूं
कुल्लू। जिला कुल्लू के लरांकेलो जिला परिषद वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अनिल राणा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और ठगमंत्र की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा हमेशा गरीबों, किसानों और आम जनता के हितों के लिए कार्य करती आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने विकास, रोजगार और महिलाओं को 1500 रुपये देने जैसे बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज तक धरातल पर कोई भी योजना सही तरीके से लागू नहीं हो पाई। वे वार्ड के गांव कोटा धार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब वोट के माध्यम से देगी।
अनिल राणा ने कहा कि डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह, प्यार और समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और ताकत है। उन्होंने कहा कि कोटा धार की देवतुल्य जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनकी जीत की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि वह राजनीति में केवल नेता बनने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा। सभा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह दिखाया और क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post