लरांकेलो वार्ड में अनिल राणा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, रैली में युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी

आज भाजपा जिला परिषद लरांकेलो वार्ड में विशाल जनसमर्थन रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्र के लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला कुल्लू सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित कुमार सूद, भीम सेन तथा जिला महामंत्री नवल नेगी ने भी रैली में सहभागिता निभाई। रैली के दौरान क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर अपना समर्थन व्यक्त किया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अनिल ने कहा कि जनता का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post