कुल्लू: पटवारी मारपीट मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर महासंघ ने मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार; कार्य पर लौटे कर्मचारी

कुल्लू: पटवारी से मारपीट मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर महासंघ ने जताया मुख्यमंत्री और विधायक का आभार


कुल्लू | 19 जनवरी

पटवार एवं कानूनगो महासंघ, कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ डोगरा, राज्य प्रेस सचिव युवराज एवं जिला प्रेस सचिव चन्दन कुमार के नेतृत्व में महासंघ के सदस्यों ने कुल्लू के विधायक से विशेष भेंट की।

महासंघ ने 16 जनवरी को पटवार वृत्त कायस में ड्यूटी के दौरान पटवारी भोप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

काम पर लौटे पटवारी और कानूनगो

महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से सकारात्मक वार्ता एवं आश्वासन मिलने के बाद जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा की गई त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

"महासंघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कड़े एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि फील्ड में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।"

महासंघ ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कार्य-स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाती रहेगी।


Tags: #KulluNews #HimachalPradesh #PatwarUnion #RevenueDepartment #SukhvinderSinghSukhu #SundarSinghThakur

Post a Comment

Previous Post Next Post