कुल्लू पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू। जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद कर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
📍 केस 1: पतलीकूहल में 2.286 KG चरस बरामद
दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने नगर–पुलग सड़क पर शरण गांव के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान आरोपी बिशन दास (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चुन्नी लाल के कब्जे से 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
📍 केस 2: भुन्तर में चिट्टे के साथ 5 गिरफ्तार
दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने पुरानी डिस्पेंसरी के सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार (HR-19T-9690) की चेकिंग की। कार में सवार पांच व्यक्तियों के कब्जे से 12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए जांच जारी है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।