कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: 157 करोड़ से बनेंगी 20 सड़कें
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जनता को दी बधाई
कुल्लू, 21 जनवरी: कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) बैच-1 के तहत क्षेत्र की 20 ग्रामीण सड़कों के लिए 157 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
🏆 उपलब्धि: प्रदेश भर में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र सड़कों के आवंटन में दूसरे स्थान पर रहा है।
इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी:
- दोहरानाला शिलीहार चेष्ठा
- पचाहली से शिलिंग
- खोपरी माथला मार्ग
- नाज़न नलाह से नाज़न
- भलयानी संपर्क मार्ग
- शिली हार से नरोगी
- जिंडी मार्ग
- ठेला ज्येष्ठा पारली
- पुलगा सम्पर्क मार्ग
- घुटु बिहाल से गर्माग
- बुआई से पीज सड़क
- बदाह पाहनाला से राजगिरि
- डूनखरा पुन्थल सड़क
- खारका से जठानी
- शारनी पीनी सड़क
- रूजक से नेरी
- पाहनाला से लिंगर
- बानशु-शैताजोल-लाशनी
- धारा से बरशोगी
- बालू रा घेरा से टिपरी
आगामी योजनाएं:
- नाबार्ड (NABARD): 4 और सड़कों की प्रक्रिया प्रगति पर है।
- CRF: पीरढ़ी में जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण कार्य।
- बैच-2: अगले चरण में और भी सड़कों की सौगात मिलेगी।
"मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के केंद्र के साथ बेहतर समन्वय का ही परिणाम है कि प्रदेश को बड़ी सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिल रही है।"
— सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक कुल्लू
