जिला कुल्लू में पीएमजीएसवाई योजना में 65 सड़कों को मिली मंजूरी

जिला कुल्लू में PMGSY योजना: 65 सड़कों को मिली मंजूरी

  • 📍 सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 557.07 करोड़
  • 📍 बीजेपी अध्यक्ष अमित सूद ने जताया केंद्र सरकार का आभार
  • 📍 ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा PMGSY-IV (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के पहले चरण में जिला कुल्लू को एक बड़ी सौगात दी गई है। जिले में कुल 65 नई सड़कों को मंजूरी मिली है, जिस पर कुल 557.07 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि खर्च की जाएगी।

जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत का आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा वार बजट का विवरण:

विधानसभा क्षेत्र सड़कों की संख्या अनुमानित बजट
आनी (Anni) 26 सड़कें ₹250.85 करोड़
बंजार (Banjar) 17 सड़कें ₹120.27 करोड़
कुल्लू (Kullu) 20 सड़कें ₹174.61 करोड़
मनाली (Manali) 02 सड़कें ₹11.31 करोड़

"ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें केवल रास्ता नहीं, बल्कि विकास की जीवन रेखा होती हैं। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को पैदल सफर से निजात मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।" - अमित सूद, अध्यक्ष भाजपा कुल्लू

--- जनहित में जारी ---

Post a Comment

Previous Post Next Post