बॉर्डर 2’ देखने कुल्लू पहुंचे सनी देओल, शोभला मल्टीप्लेक्स में हुआ भव्य स्वागत

ताज़ा समाचार

बॉर्डर 2 देखने कुल्लू पहुंचे सनी देओल, शोभला मल्टीप्लेक्स में हुआ भव्य स्वागत

कुल्लू: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए कुल्लू के शोभाला मल्टीप्लेक्स पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही मल्टीप्लेक्स परिसर में प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और खासा उत्साह देखने को मिला।

शोभाला मल्टीप्लेक्स पहुंचने पर संचालक भाविक ठाकुर ने सनी देओल का पुष्प गुच्छा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सनी देओल कुछ समय के लिए रेस्ट रूम में गए और फिर सीधे फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल में प्रवेश किया।

फिल्म के बारे में खास जानकारी

गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’, वर्ष 1997 में रिलीज़ हुई सुपरहिट देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और युवा सैनिकों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावनाओं को दर्शाती है।

मुख्य भूमिकाएं

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभा रहे हैं।

कलाकार विशेषता
सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर
वरुण धवन प्रमुख भूमिका
दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिका
अहान शेट्टी प्रमुख भूमिका

Post a Comment

Previous Post Next Post