पीपल मेले से 15 मई तक हटाई जाएं दुकानें, सूद

पीपल मेले से 15 मई तक हटाई जाएं दुकानें, सूद
कुल्लू, 14 मई : व्यापार मण्डल कुल्लू का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार से मिला ओर उन्होंने ढालपुर में आयोजित पीपल मेले को 15 मई तक ही रखने को कहा गया। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से कहा कि मेले का शुभारंभ होने से पूर्व जिला प्रशासन से व्यापार मण्डल द्वारा आग्रह किया गया था कि मेले में आए व्यापारियों को 15 दिन का ही अतिरिक्त समय दिया जाए और उपायुक्त कुल्लू द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 15 मई को अस्थाई व्यापारियों को ढालपुर मैदान से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ढालपुर में दुकानें लगे रहने के कारण स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से स्पष्ट किया कि उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा द्वारा दुकानों को 15 मई सायं 7 बजे तक हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपते हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post