तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे। – साध्वी मीनू भारती जी।

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे। – साध्वी मीनू भारती जी।
आगामी 30 मई से रथ ग्राउंड,ढालपुर,कुल्लू में होने जा रही भव्य श्रीरामकथा के उपलक्ष्य में तीसरी संध्या फेरी की शुरुआत राधा कृष्ण मन्दिर,भुंतर से हुई जिसका शुभारंभ महंत स्वामी राम शरण दास जी ने पूजन कर किया। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी गार्गी भारती जी ने अपने विचारों में कहा कि "हृदय मंदिर में राम विराजे ,कहां ढूंढते उनको। अंतर के तुम पट खुलवालो ,वहीं मिलेंगे तुमको।।" श्री राम का नाम कल्याण करने वाला है। प्रभु का नाम ही हमारे अंत:हृदय में प्रकट होकर हमारे मन के राग और द्वेष मिटाने में सक्षम है ।इसलिए हम प्रभु के बताए मार्ग पर चल कर और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। साध्वी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी श्री राम कथा का वाचन करेंगी l इस अवसर पर विशेष रूप से साध्वी विष्णु अर्चना भारती,साध्वी सोनिया भारती,साध्वी गुरु गीता भारती और महंत शिव राम त्यागी उपस्थित रहे। संध्या फेरी में करमचंद ठाकुर, दविंदर ठाकुर,नरेश ठाकुर, बुद्धराम ठाकुर, रोशन लाल,अवमिंदर,हरिचरण, हरीश शर्मा,कश्मीर सिंह,खेमराज समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।संध्या फेरी का समापन भगवान शिव मन्दिर,भुंतर बाज़ार में हुआ।विश्राम में प्रभु की पावन आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post