कुल्लू। भलयानी निवासी रूबीन कुमार ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रूबीन कुमार के पिता हीरा सिंह JBT पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता सुदर्शना ठाकुर सिलाई अध्यापिका हैं।
रूबीन ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल कर माता-पिता का सपना साकार किया है। उनकी सफलता से पूरे परिवार और गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रूबीन की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।