राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली 2026: उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने मुख्यमंत्री को दिया औपचारिक आमंत्रण

मुख्यमंत्री को राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली के शुभारंभ हेतु औपचारिक आमंत्रण

कुल्लू, 13 जनवरी:

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली, श्रीमती तोरुल एस. रवीश ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली–2026 के भव्य शुभारंभ हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव के आयोजन, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली–2026 का आयोजन 20 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक पारंपरिक उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव मनाली हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस महोत्सव से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को भी लाभ प्राप्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post