पीएमजीएसवाई–IV के तहत बंजार को 120 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 17 सड़कों को मिली स्वीकृति

पीएमजीएसवाई–IV: बंजार को ₹120 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
17 नई सड़कों को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के अंतर्गत बंजार विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई उड़ान मिली है। केंद्र सरकार ने क्षेत्र की 17 ग्रामीण सड़कों के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने PMGSY-IV की शुरुआत की है। इस योजना का सबसे अधिक लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों को मिल रहा है, जहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बेहतर सड़कों की अत्यधिक आवश्यकता है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने जताया केंद्र का आभार

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने इन परियोजनाओं की एकमुश्त स्वीकृति को "ऐतिहासिक" करार दिया है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बजट क्षेत्र की भाग्यरेखा को बदल देगा।

स्वीकृत सड़कों की सूची कुल 17 सड़कें

बंजार लोक निर्माण विभाग मंडल के तहत इन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा:

  • 📍 देहुरी–शनाड़
  • 📍 बरनागी–माशियार
  • 📍 चलैन–देवगढ़
  • 📍 बलागाड़–भरठीधार
  • 📍 गुशैनी–पेखड़ी–तिदर
  • 📍 बरनागी–चिपनी
  • 📍 मंढी संपर्क सड़क
  • 📍 डिंबरचाहड़ी–गुशैनी
  • 📍 बागीकोठी–चेहनी–मियागी
  • 📍 बिनी–खंडरागी
  • 📍 बठाहड़–शिल्ल–शरुंगर
  • 📍 टील–बछूट
  • 📍 जिभी–रशाला–सरठी
  • 📍 देउठा–जवाली
  • 📍 गलवाहधार–रंबी
  • 📍 घर्टगाड़–कड़ाहिल
  • 📍 गोड़ीगाड़–थनीचेड

विकास की विरासत

विधायक शौरी ने याद दिलाया कि वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ग्रामीण भारत में सड़क क्रांति की नींव रखी थी। आज उसी विजन को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "केंद्र से बजट न मिलने का झूठ" अब बेनकाब हो गया है। केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए खुले दिल से सहायता प्रदान कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post