15 जनवरी 2026
फास्ट फूड बनाने के लिये प्रशिक्षित किए युवा: PNB आरसेटी कुल्लू की पहल
कुल्लू: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू द्वारा 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कुल्लू के बजौरा में किया गया, जिसमें कुल 34 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल एवं क्षमताओं से सशक्त करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को फास्ट फूड स्टॉल के माध्यम से सफल उद्यम स्थापित करने की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय:
स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान, निरंतरता, सूचना संग्रह, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा निर्णय क्षमता।
निदेशक चंद्र नारायण सिंह का संदेश:
"प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत भी आगामी दो वर्षों तक आरसेटी कुल्लू द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।"
"प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत भी आगामी दो वर्षों तक आरसेटी कुल्लू द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।"