कुल्लू में 30 अप्रैल से शुरू होगा निरंकारी युवा सिम्पोजियम,10 हजार युवा लेंगे भाग
कुल्लू। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली निरंकारी युवा सिम्पोजियम इस वर्ष 30 अप्रैल, 1 और 2 मई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित की जाएगी। यह तीन दिवसीय युवोत्सव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को एक मंच पर लाएगा, जिसमें लगभग 10 हजार युवा बहनें और भाई भाग लेंगे। यह आयोजन इस श्रृंखला का 16वां संस्करण होगा।
निरंकारी मिशन के मंडी क्षेत्र के प्रभारी आरके अभिलाषी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगोष्ठी युवाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने के सूत्र सिखाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह आयोजन पहली बार सितंबर 2018 में दिल्ली में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में किया गया था। तब से अब तक देश-विदेश में इसके 15 सफल आयोजन हो चुके हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और दौड़-कूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके साथ ही योग और अन्य विधियों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।
दूसरे और तीसरे दिन “छह तत्व” विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें संगीत, नृत्य, नाटक, काव्य और विचार-विमर्श जैसी विधाओं के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और सामाजिक विषयों पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति, भेदभाव रहित समाज और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर निरंकारी राजपिता जी और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज युवाओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें जीवन में संतुलन, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। निरंकारी सेवादल के सैकड़ों सदस्य पिछले कई दिनों से सेवा में जुटे हुए हैं, ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि संतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज 28 अप्रैल को ही देवभूमि कुल्लू आएंगी और प्रदेश सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया हैं और तीन मई तक यहीं रहेंगी।
[23/04, 3:38 pm] D P R O: निरंकारी सिम्पोजियम में युवाओं को मिलेंगे स्वस्थ जीवन के सूत्र।
NYS अर्थात् निरंकारी यूथ सिम्पोजियम, संत निरंकारी मिशन के द्वारा आयोजित होने वाला एक युवोत्सव है जिसमें भाग लेने वाले युवा शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के सूत्र सीखते हैं। जिला कुल्लू में 30 अप्रेल से 2 मई तक एन. वाई. एस का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी आज यहाँ अटल सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं संत निरंकारी मिशन, मंडी क्षेत्र के ज़ोनल इनचार्ज आर. के. अभिलाषी ने दी। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदिशा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में यह सिम्पोजियम सितंबर 2018 में पहली बार दिल्ली में आयोजित हुआ। तब से लेकर आज तक देश और विदेश में 15 NYS आयोजित किए जा चुके हैं। इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में पहले दिन खेलों का आयोजन किया जाता है जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कब्बड़ी और वॉलीबॉल आदि के साथ साथ एथलेटिक्स भी शामिल किया जाता है। योग व अन्य विधियों से स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी प्रदान की जाती है। दूसरे और तीसरे दिन “Six Elements” ( छह तत्व) विषय पर संगीत, नृत्य, नाटक, काव्य, पैनल डिस्कशन आदि विधाओं के माध्यम से युवा अपनी कला के प्रदर्शन के साथ-2 अनेक सामाजिक विषयों पर मंथन करते हुए अध्यात्म के व्यावहारिक पक्ष के साथ जुड़ते हैं। NYS पर नशामुक्ति, भेद-भाव रहित समाज और तनाव प्रबंधन जैसे अनेक सामाजिक विषयों पर जागरूकता साझा की जाती है। अंत में निरंकारी राजपिता जी एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज युवाओं को जोश के साथ-2 होश से अपने जीवन को सुंदर और सफल बनाने की शिक्षा प्रदान करते हैं।
30 अप्रैल, 1 और 2 मई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में NYS आयोजित होने जा रहा है जिसमे लगभग हज़ारों युवा बहन व भाई अब हिस्सा लेंगे। यह NYS की यात्रा का 16 वाँ संस्करण होगा । इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 45 वर्ष के बीच होगी। इस पर्व की तैयारियों के लिए निरंकारी सेवादल के सैंकड़ो भाई बहनपिछले कई दिनों से सेवारत हैं।
