महिला आरक्षण पर बीजेपी पर साधा निशाना, कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान देने का किया दावा
कुल्लू। जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर मनमानी कर रही थी और केवल झूठा श्रेय लेने की कोशिश में लगी रही। ढालपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण और महिलाओं के सम्मान के पक्ष में रही है।
सेसराम आजाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है और जिला व ब्लॉक स्तर की कमेटियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला हितैषी होने का दिखावा कर रही है, जबकि पहले हुई कई बड़ी घटनाओं में पार्टी ने चुप्पी साधे रखी।
उन्होंने जानकारी दी कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है और आगामी एक सप्ताह के भीतर जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की पूरी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
पंचायती राज चुनावों को लेकर सेसराम आजाद ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और पार्टी समर्थित उम्मीदवार ही चुनावों में जीत हासिल करेंगे।

