कुल्लू में NEET ड्रॉपर बैच के लिए नए कैंपस का भव्य शुभारंभ

कुल्लू में NEET ड्रॉपर बैच के लिए नए कैंपस का भव्य शुभारंभ नया सत्र (ड्रॉपर बैच) 10 मई से शुरू एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन है कुल्लू: आज आकाश इंस्टीट्यूट में NEET ड्रॉपर बैच की कोचिंग करने वाले छात्रों के लिए नए आधुनिक कैंपस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर डॉ. बलदेव ठाकुर (पूर्व निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश) और सुरेश कुमार (एमडी, कुल्लू कॉन्वेंट) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और संस्थान की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रतिनिधि आमिर जी ने बताया कि इस वर्ष NEET ड्रॉपर बैच के लिए रजिस्ट्रेशन जोर-शोर से शुरू हो चुका है। दूर-दराज क्षेत्रों से भी छात्र इसमें रजिस्टर हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नए कैंपस का शुभारंभ किया गया है। इस वर्ष JEE Mains में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। “हमारे 4 छात्रों ने 94 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो छात्रों और फैकल्टी की कड़ी मेहनत का परिणाम है।” अब छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है—उन्हें वही गुणवत्ता और मार्गदर्शन यहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।
📅 1 मई: फ्री प्री-NEET टेस्ट यह टेस्ट छात्रों को असली NEET परीक्षा जैसा अनुभव देगा। संस्थान के पहले सत्र के सफल समापन के बाद अभिभावकों और छात्रों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। अब कुल्लू में ही उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आकाश इंस्टीट्यूट और कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के सहयोग से—बेहतर शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

Post a Comment

Previous Post Next Post