कुल्लू: ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक व आधुनिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कवि अग्निशेखर ने जम्मू से आकर मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में आरा बिहार से वल्लभ, लखनऊ उतरप्रदेश से डॉ. अजीत प्रियदर्शी, गोरखपुर उत्तरप्रदेश से आनन्द कुमार राय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्यतिथि ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आग़ाज़ किया। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज तथा चेयरमैन कैलाश गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस वर्ष का यह ग्यारहवां वार्षिक उत्सव विश्व भर के लेखकों को समर्पित रहा। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने कहा कि पाठकों और किताबों के बीच बढ़ती दूरी को कम करने का यह एक प्रयास है। बच्चों को सोशल मीडिया के इस दौर में किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। यदि वे लेखकों से मिलेंगे तो उनकी रुचि और बढ़ेगी। मुख्यतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अग्निशेखर ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल होने के बावजूद भी बच्चों का स्तर शहर के बड़े स्कूलों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि लेखकों इस तरह से आयोजन में जुटना महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने इसका श्रेय स्कूल मैनेजमेंट, अध्यापकों व अभिभावकों को दिया। बच्चों को तैयार करने में इंद्रा, जगदीश, रजनी, हिमानी, गीतांजलि, रीनू शर्मा, सुनीता, ज्योति, सोमिला, नरेश, चम्पा, अनु, तनुजा, सरिता, आदित्य, गोविन्द धर, तिलक, संदीप, रमेश, ममता, रीनू कुमारी, रजीना, हीरामणि, रीनू आदि अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों ने खूब परिश्रम किया। कार्यक्रम में मंच संचालन हिमानी व गीतांजलि ने किया। होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया।