बंजार की 8 हजार महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपये: राम सिंह मियां। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कुल्लू। ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन बजौरा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने के तरीके बताए। इस अवसर पर APMC चेयरमैन राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश की करीब अढ़ाई लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की करीब 8 हजार महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। राम सिंह मियां ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्री और ऑनलाइन डिमार्केशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने के बारे में भी बताया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post