कुल्लू के विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, आकाश इंस्टीट्यूट से शैक्षणिक सहयोग करेगा कॉन्वेंट स्कूल विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति से लेकर JEE-NEET तैयारी तक का अवसर, KCS और आकाश इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक सहयोग

कुल्लू। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल और आकाश इंस्टीट्यूट के बीच शैक्षणिक सहयोग किया गया है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को आकाश इंस्टीट्यूट के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं और Aakash National Talent Hunt Exam (ANTHE) 2026 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ANTHE 2026 का आयोजन कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति तथा निर्धारित योजनाओं के तहत 2.5 करोड़ रुपये तक के कैश अवॉर्ड हासिल करने का अवसर मिलेगा। ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
शैक्षणिक सहयोग के तहत चयनित एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए Super 30 Batch की सुविधा भी प्रस्तावित है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की केंद्रित तैयारी करवाई जाएगी। कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
KCS मोहल में Kindergarten के लिए Oxford Advantage Curriculum शुरू
इसी शैक्षणिक पहल के तहत Kullu Convent School, Mohal Campus में Kindergarten कक्षाओं के लिए Oxford Advantage Curriculum की शुरुआत की जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों को गतिविधि आधारित, बाल-केंद्रित और अवधारणा आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा।
इस पाठ्यक्रम के तहत बच्चों की भाषाई क्षमता, संचार कौशल, रचनात्मकता, जिज्ञासा और तार्किक सोच के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। आधुनिक कक्षाओं, रोचक गतिविधियों और आयु के अनुरूप शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और अनुभवात्मक बनाने का प्रयास किया जाएगा।स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तथा JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं तक विद्यार्थियों को निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने की दिशा में एक कदम है। ANTHE 2026 सहित आकाश के Classroom, Invictus और Digital Programmes में छात्रवृत्ति के अवसर भी विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-103-2727 अथवा ANTHE की वेबसाइट anthe.aakash.ac.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नियम एवं शर्तें लागू हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post