देवभूमि कुल्लू में 28 अप्रैल को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का भव्य आगमन

देवभूमि कुल्लू में 28 अप्रैल को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का भव्य आगमन

📍 कुल्लू | 25 अप्रैल

देवभूमि कुल्लू एक बार फिर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सबरोर होने जा रही है। 28 अप्रैल को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य आगमन को लेकर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर स्वागत द्वार, आकर्षक सजावट और भव्य व्यवस्थाएं इस पावन क्षण की प्रतीक्षा को और खास बना रही हैं।

सतगुरु माता जी के आगमन को लेकर संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों एवं सेवा दल के स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई इस दिव्य अवसर का साक्षी बनने और अपने सतगुरु के स्वागत के लिए आतुर है।

निरंकारी युवा सिम्पोजियम

इसी पावन आगमन के साथ कुल्लू में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय निरंकारी युवा सिम्पोजियम का भी शुभारंभ होगा। यह आयोजन युवाओं के लिए आध्यात्मिकता, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश लेकर आएगा।

समापन अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज युवाओं को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें संतुलित, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन जीने की प्रेरणा देंगी।

भक्ति और युवा शक्ति का संगम

ढालपुर मैदान में सजा यह भव्य आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, युवा शक्ति और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 अप्रैल को सतगुरु माता जी के दिव्य आगमन के साथ होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post