19 से 29 मई तक भूतनाथ मंदिर में श्री शिव महापुराण भव्य कथा एवं शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन

19 से 29 मई तक भूतनाथ मंदिर में श्री शिव महापुराण भव्य कथा एवं शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन कुल्लू। संगम महादेव भूतनाथ मंदिर में 19 मई से 29 मई तक श्री शिव महापुराण भव्य कथा एवं शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के तहत 19 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 20 मई को सभी देवी-देवताओं का पूजन, संगम महादेव पूजन, रुद्र पूजन तथा संतों का पूजन संपन्न होगा, जिसके उपरांत महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन आरती के पश्चात अखंड लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। 29 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post